GT बनाम RR : राजस्थान की करारी हार, गुजरात ने 77 रन से हराया।

गुजरात और राजस्थान के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में टाइटंस ने रॉयल्स को बुरी तरह से हराया।

gt-beats-rr
गुजरात की राजस्थान पर शानदार जीत 


आईपीएल 2026 का 52 वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुआ जिसमें गुजरात ने राजस्थान को एक तरफा मैच में 77 रनों से बुरी तरह हराया। गुजरात के 229 रनों के जवाब में राजस्थान सिर्फ 152 रन ही बना सके। मैन ऑफ द मैच राशिद खान रहे जिन्होंने गुजरात की जीत में अहम भूमिका निभाया।

पहली पारी का लेखा जोखा

रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने आई गुजरात की टीम को साईं सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाया। सुदर्शन ने 55 रन बनाए। कप्तान गिल ने 84 रनों की शानदार पारी खेला। जॉस बटलर सिर्फ 13 रन बना सके। वाशिंगटन ने 20 गेंदों में ताबड़तोड़ 37 रन बनाए वहीं तेवतिया ने 4 गेंदों में 14 रन बनाए। टाइटंस ने 20 ओवर में 229 रन बनाए। रॉयल्स की तरफ से बृजेश शर्मा ने 2 विकेट लिए।


दूसरी पारी में क्या हुआ?

229 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स की टीम को सूर्यवंशी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 36 रन बनाए। वैभव के आउट होते ही पूरी राजस्थान की टीम पत्तों की तरह ढेर हो गई। एक के बाद एक विकेट गिरता गया। जडेजा ने 38 रन बनाए। राशिद खान ने शानदार 4 विकेट लिए वहीं होल्डर ने 3 विकेट लिए। इस तरह राजस्थान की टीम सिर्फ 152 रन ही बना सकी।

अंक तालिका पर क्या प्रभाव हुआ?

इस शानदार जीत के बाद गुजरात की टीम दूसरे स्थान पर आ गई। हैदराबाद 14 अंकों के साथ और बेहतर रन रेट के साथ पहले स्थान पर है। राजस्थान की टीम पांचवें स्थान पर कायम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ