SRH vs Punjab के बीच कड़ा मुकाबला, कौन मारेगा बाजी!

SRH vs Punjab के बीच कड़ा मुकाबला, कौन मारेगा बाजी!


आईपीएल 2026 में आज हैदराबाद और पंजाब के बीच मुकाबला जारी है। कौन जीतेगा आज का यह जंग?


srh-vs-punjab
SRH vs PUNJAB

हैदराबाद और पंजाब के बीच जारी आईपीएल 2026 के 49 वें मुकाबले में मैच अब रोमांचक मुकाबले पर आ चुकी है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया है। ऐसे में पंजाब के लिए यह मुकाबला जीतना बहुत ही मुश्किल हो गया है।


हैदराबाद की पहली पारी

पंजाब ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के आमंत्रित किया। हैदराबाद के ओपनर्स ने अच्छा शुरुआत दिलाया। अभिषेक ने सिर्फ 13 गेंदों पर ही 35 रन जड़ दिए वहीं ट्रैविस हेड ने 38 रनों का सहयोग दिया। ईशान किशन ने 55 रन और क्लासेन ने 69 रन बनाए। नीतीश रेड्डी ने भी 29 रन बनाए। पंजाब की तरफ से यूजवेंद्र चहल किफायती गेंदबाज रहे और 4 ओवरों में सिर्फ 32 रन देते हुए 1 विकेट दर्ज किया।


पंजाब की दूसरी पारी

पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके दोनों ओपनर्स जल्द ही पवेलियन चले गए। कप्तान श्रेयस भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 5 रन पर आउट हो गए। स्टोइनिस ने 28 रन और सूर्यांश ने 25 रनों का सहयोग अपनी टीम को दिया। खबर लिखे जाने तक कूपर कोनोली 55 रन पर नाबाद थे। पंजाब को अभी भी 31 गेंद में 106 रनों की जरूरत है। ऐसे में यह मुकाबला जीतना पंजाब के लिए बेहद मुश्किल लग रहा है।


अंक तालिका पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

अभी पंजाब 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर है और हैदराबाद 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर। इस मुकाबले को जीतने के बाद हैदराबाद के 14 अंक हो जाएंगे और वह पहले स्थान पर आ जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ