IPL 2026: लखनऊ ने बैंगलोर को 6 रन से हराया, आरसीबी के प्लेऑफ का सपना टूटा

आईपीएल 2026 के 50 वें मुकाबले में बारिश बाधित मैच में लखनऊ ने बैंगलोर को 6 रन से DLS विधि से हराया।


lsg-beat-rcb
लखनऊ ने बैंगलोर को हराया 


बैंगलोर के प्लेऑफ में जाने के सपनों पर लखनऊ ने पानी फेर दिया। इकाना स्टेडियम में हुए 50 वें मुकाबले में पहले तो बारिश ने दखल दिया। बारिश के कारण मैच ऑफिशियल्स ने 20 ओवर की जगह 19 ओवर का कर दिया। उसके बाद लखनऊ ने 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। बैंगलोर इस लक्ष्य को पा नहीं सकी और हार गई।

पहली पारी का लेखा जोखा

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया और लखनऊ को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। बल्लेबाजी करने आई लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श ने 56 गेंदों में शानदार 111 रन का शतकीय पारी खेला। कुलकर्णी ने सिर्फ 17 रन बनाए तो पूरण ने 38 रन। कप्तान ऋषभ पंत ने 10 गेंदों में ताबड़तोड़ 32 रन बनाए। इस तरह लखनऊ ने 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। बैंगलोर की टीम से हेजलवुड, पंड्या और रसिक को एक एक विकेट मिला।

दूसरी पारी का लेखा जोखा

रन का पीछा करने आई बैंगलोर की टीम का शुरुआत बेहद खराब रहा। बेथल और विराट कोहली सस्ते में आउट होकर चले गए। कोहली ने 0 रन बनाए। देवदत्त ने 34 रन, कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार 61 रन, तुम डेविड ने 40 रन और पंड्या ने 28 रन बनाए। इसके बावजूद वो लक्ष्य से 6 रन पीछे रह गए। मोहम्मद शमी ने 1 विकेट, प्रिंस यादव ने 3 और शाहबाज अहमद ने 2 विकेट लिए।

अंक तालिका पर क्या असर होगा?

आरसीबी के प्लेऑफ में जाने का सपना टूटता हुआ दिखाई दे रहा है। वह लगातार 2 मैच हार चुके हैं। हैदराबाद अभी पहले स्थान पर हैं 14 अंकों के साथ, दूसरे पर पंजाब 13 अंकों के साथ और तीसरे पर आरसीबी 12 अंकों के साथ। अगर ऐसे ही वे मैच हारते रहे तो शायद वो प्लेऑफ न जा पाएं। राजस्थान और गुजरात की टीम अच्छे फॉर्म में है इसलिए बैंगलोर को बच के रहना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ