ममता बनर्जी नहीं देगी इस्तीफा, बोली मैं चुनाव नहीं हारी हूँ

ममता बनर्जी नहीं देगी इस्तीफा, बोली मैं चुनाव नहीं हारी हूँ


ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बोला कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देने वाली है। क्या सच में दीदी ऐसा करने वाली है?

mamta banarjee not giving resign
ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से मना किया


पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म हो चुका है और भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए पहली बार चुनाव जीती है। पूर्व मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और बोला कि वो अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगी। ममता का मानना है कि वो चुनाव नहीं हारी हैं, उन्हें बीजेपी और चुनाव आयोग ने मिलकर वोट चोरी से हराया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा।


नियम क्या कहता है?

चुनाव खत्म होने के बाद पिछले मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना होता है जिसके लिए मुख्यमंत्री को राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपता है। ममता बनर्जी ने साफ तौर पर इस्तीफा देने से मना कर दिया है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी 9 मई को सरकार गठन का ऐलान करेगी और अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार को भी सामने लाएगी। जल्द ही पता चलेगा की पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।


भारतीय जनता पार्टी का अगला मुख्यमंत्री कौन?

अभी से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस रेस में सबसे आगे बीजेपी के स्टार नेता सुवेंदु अधिकारी चल रहे हैं। मालूम हो कि अधिकारी वही व्यक्ति हैं जिन्होंने ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से हराया है। अधिकारी ने दो जगहों से चुनाव जीता है। 2026 के चुनाव में सुवेंदु का बहुत योगदान रहा है। ऐसे में उम्मीद यही है कि वह अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं।


ममता दीदी के साथ विपक्षी पार्टियां?

विपक्ष की सारी पार्टियां ममता बनर्जी के समर्थन में उतर आए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि वह दीदी के साथ हैं। बीजेपी और चुनाव आयोग ने मिलकर टीएमसी को हराया है। चुनाव आयोग, सीआरपीएफ, ज्ञानेश कुमार सबने मिलकर वोट चोरी किया और बीजेपी को जिताया है। कुछ ऐसा ही राय अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और अरविंद केजरीवाल का है। केजरीवाल ने भी मोदी और अमित शाह पर जमकर भड़ास निकाली।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ