IPL 2026: कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स को एक तरफा मुकाबले मे हराया

कोलकाता ने दिल्ली को बेहद ही रोमांचक मुकाबले में एकतरफा हराया।

kkr-beats-delhi-capitals
कोलकाता ने दिल्ली को हराया 


आईपीएल 2026 के 51 वें मुकाबले में कोलकाता में दिल्ली को एकतरफा हराया। एक तरफ जहां दिल्ली ने बेहद ही खराब बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 142 रनों का स्कोर बनाया वहीं कोलकाता ने फिन एलन के तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। दिल्ली के बल्लेबाज और गेंदबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे।

पहली पारी का लेखा जोखा

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। बल्लेबाजी करने दिल्ली की टीम को ओपनर्स ने अच्छा शुरुआत दिलाया। निशंका ने 50 रनों की पारी खेली वहीं राहुल ने 23 रन बनाया। राहुल का विकेट गिरते ही नीतीश राणा 8 रन बनाकर आउट हो गए, रिजवी सिर्फ 3 रन, स्टब्स 2 रन और कप्तान अक्षर पटेल 11 रन। अंत में आशुतोष ने 39 रनों की पारी खेलकर दिल्ली को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दिल्ली ने 20 ओवरों में 142 रन बनाए। कोलकाता की तरफ से अनुकूल और कार्तिक ने दो दो विकेट लिया वहीं नारायण ने बेहद किफायती गेंदबाजी किया और सिर्फ 17 रन देकर 1 विकेट लिया।

यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी का इस्तीफे से इनकार 

दूसरी पारी में क्या हुआ?

142 रन के आसान लक्ष्य को पाने उतरी कोलकाता की टीम का शुरुआत खराब रहा। कप्तान रहाणे और रघुवंशी जल्दी आउट हो गए। इसके बाद फिन एलन और ग्रीन ने गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। फिन एलन ने 100 रनों की शानदार पारी खेली वहीं ग्रीन ने भी 33 रन बनाए। कोलकाता ने 14.2 ओवर में ही 147 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया। अंक तालिका पर कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि दोनों टीम 7 वें और 8 वें स्थान पर हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ